इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

भोपाल [ महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय [ED ] ने भूषण स्टील लिमिटेड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत ईडी ने कंपनी के पूर्व प्रमोटर नीरज सिंघल की पत्नी रितु सिंघल की 58.34 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। इन संपत्तियों में इंदौर स्थित भूमि और भवन का हिस्सा भी शामिल है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत 24 जून को जारी आदेश के आधार पर की गई। कुर्क की गई संपत्तियों में इंदौर स्थित भूमि और एक आवासीय संपत्ति का हिस्सा रितु सिंघल के नाम पर मौजूद इक्विटी शेयर तथा बैंक खातों में जमा राशि शामिल है।

 

सम्बंधित ख़बरें