संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से
भोपाल [ महामीडिया] संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने दोनों सदनों की बैठक बुलाने की अपनी आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। मानसून सत्र दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी कराई जाएगी। करीब तीन सप्ताह के इस मानसून सत्र में सरकार कई विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी। इस सत्र में विपक्ष राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और E20 पेट्रोल जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर सकता है।