भोपाल में ई-रिक्शा के रूट तय होंगे

भोपाल में ई-रिक्शा के रूट तय होंगे

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा रजिस्टर्ड है लेकिन इनका रूट तय नहीं है। कई रूट पर तो ई-रिक्शा की संख्या अधिक है लेकिन कुछ रूट पर एक भी ई-रिक्शा नहीं चलते। इस वजह से कई बार यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में जिला प्रशासन अब इनके रूट तय करेगा  ताकि यात्रियों को फायदा मिल सके। अफसरों का कहना है कि अगले 15 दिन के अंदर अधिकांश निर्णयों को अमल में लाने पर जोर है।

सम्बंधित ख़बरें