सरकार ने औषधि आदेश में बदलाव किया

सरकार ने औषधि आदेश में बदलाव किया

भोपाल [ महा मीडिया] सरकार ने औषधि आदेश 2013 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।  इन बदलावों से नियमों का पालन करना आसान होगा कंपनियों पर गलत तरीके से अधिक कीमत वसूलने के मामलों में बोझ कम होगा और दवा मूल्य नियंत्रण के नियम पहले से अधिक स्पष्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही नियमों के पालन को और मजबूत बनाया गया है। यदि सरकार द्वारा तय नई कीमत लागू होने के बाद कोई मूल्य-नियंत्रित दवा अधिक कीमत पर बेची जाती है, तो ऐसे मामलों में दवा बनाने वाली कंपनियों को पहले की तुलना में राहत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें