देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन आज

देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन आज

भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साणंद में स्थित सीजी सेमी के ओएसएटी प्लांट में आज से प्रोडक्शन शुरू होगा।इससे भारत की चिप निर्माण क्षमता बढ़ेगी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आयातित चिप पर निर्भरता कम होगी।  इससे भारत की वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत भागीदारी बनेगी। पिछले 60 साल से देश में चिप उद्योग को विकसित करने की कोशिशें चल रही थीं लेकिन यह सपना अब साकार हो रहा है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।  पहला प्लांट 28 फरवरी को दूसरा 31 मार्च को और तीसरा प्लांट 4 जुलाई को शुरू हो रहा है। इतने कम समय में तीन बड़े प्लांट शुरू होना भारत के लिए एक  बड़ी उपलब्धि है। गुजरात के साणंद में स्थित सीजी सेमी का ओएसएटी प्लांट भारत का पहला स्वदेशी 'एंड-टू-एंड' सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट है

सम्बंधित ख़बरें