कटनी जिले में दो लोगों की मौत

कटनी जिले में दो लोगों की मौत

भोपाल [ महामीडिया] कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आज शनिवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में खेत में काम कर रहे एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि दूसरी घटना में एक युवक की सर्पदंश के कारण मौत हुई है । । ग्राम पठरा में 55 वर्षीय किसान की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई जबकि दूसरे हादसे में घर पर सो रहे एक युवक की सर्पदंश (सांप के काटने) से जान चली गई है। 

सम्बंधित ख़बरें