अब टेलीग्राम एप पर फिल्में और वेब सीरीज फ्री में नहीं मिलेंगी

अब टेलीग्राम एप पर फिल्में और वेब सीरीज फ्री में नहीं मिलेंगी

भोपाल [ महा मीडिया] अब लोग टेलीग्राम एप पर फ्री में मिलने वाली पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग एप पर फिल्मों के पायरेसी वर्जन उपलब्ध कराने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को हटाने को कहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज शनिवार को टेलीग्राम को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। सरकार ने कंपनी से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से पाइरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के सर्कुलेशन को तुरंत रोके और अगले 15 दिन में इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपे। एप को 3 दिन में सरकार का यह दूसरा नोटिस मिला है।

सम्बंधित ख़बरें