मोदी ने राजस्थान में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
भोपाल [ महा मीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जfले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा "आज राजस्थान की इस धरती से मैं देश के एक और सामर्थ्य की चर्चा करूंगा। आप भी देख रहे हैं कि पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है हर देश त्रस्त है। इस युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया। बड़े-बड़े देश आज ईंधन की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन इस सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर नए भारत की इच्छाशक्ति और प्रयास भारी पड़े हैं।प्रधानमंत्री ने कहा भारत ने हर स्तर पर सही निर्णय लिए। संकट का समय रहते सटीक आंकलन किया। प्रभावी रणनीति बनाई। भारत के संसाधनों का संतुलित प्रयोग किया। भारत की डिप्लोमेटिक पावर का सकारात्मक उपयोग किया और तब जाकर भारत सकंट से उबर पाया है।