विश्व जूनोसिस दिवस 6 जुलाई को
विश्व ज़ूनोसिस दिवस हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है।यह दिन जानवरों से इंसानों में फैलने वाले संक्रामक रोगों (जूनोटिक बीमारियों) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दिवस फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर द्वारा 6 जुलाई 1885 को रेबीज के पहले सफल टीके के लगाए जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करके और स्वच्छता अपनाकर मानव जीवन को इन घातक बीमारियों से बचाना है।