हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन

हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन

भोपाल [ महामीडिया] 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से नुकसान हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है बिजली व्यवस्था चरमरा गई है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक विभिन्न हादसों में 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 49 से अधिक सड़कें बंद होने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते प्रदेशभर में 49 से अधिक सड़कें बंद हैं। 42 बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटे तक बंद रहा जबकि भरमौर क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है। बिलासपुर सहित कई जिलों में सड़कें जलमग्न हो गईं है और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है ।

सम्बंधित ख़बरें