चीनी बैटरी मैनेजमेंट एप पर प्रतिबंध लगाया गया

चीनी बैटरी मैनेजमेंट एप पर प्रतिबंध लगाया गया

भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों को इन दिनों एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर चलते-चलते ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाते हैं और दोबारा स्टार्ट नहीं होते।यह सब किसी मैकेनिकल खराबी या बैटरी डिस्चार्ज की वजह से नहीं, बल्कि 'BAT-BMS' नाम के चीनी स्मार्टफोन की मदद से हो रहा है। शरारती तत्व और वायरल कंटेंट बनाने वाले लोग इस एप की मदद से दूर से ई-रिक्शा को बंद कर रहे हैं। केंद्र ने इस परेशानी के बाद 'BAT-BMS' समेत दो मोबाइल एप्लिकेशन्स को एप स्टोर्स से हटाने के निर्देश दिए हैं। चीनी बैटरी मैनेजमेंट एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने आज इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से इस ऐप को हटाने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें