नवीनतम
राजस्थान के 20 नगरों में एटीएस की छापामारी
भोपाल [महा मीडिया]
एटीएस (ATS) की टीमों ने आज शुक्रवार सुबह राजस्थान के 20 से ज्यादा नगरों में छापामारी की है। छापामारी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए की गई है। छापामारी में 28 संदिग्धों को पकड़ा गया है। एटीएस जांच में सामने आया है कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म के जरिए ऑनलाइन गेम, पैसों और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर युवाओं से दोस्ती करता हैफिर उनसे संवेदनशील जगहों की फोटो मंगवाता है। भट्टी के चंगुल में ज्यादातर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के युवा फंस रहे हैं।