दक्षिणी फ्रांस के 900 हेक्टेयर जंगल में आग लगी
भोपाल [ महामीडिया]
भीषण गर्मी और लंबे समय से जारी सूखे के बीच दक्षिणी फ्रांस में जंगलों में लगी आग ने स्थिति और गंभीर कर दी हैं। औडे और हेराल्ट क्षेत्रों में गुरुवार को भड़की आग करीब 900 हेक्टेयर जंगल में फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए 800 से अधिक दमकलकर्मी, 150 दमकल वाहन और चार वाटर बांबर विमान तैनात किए गए हैं। आग को तेजी से फैलने से रोकने के लिए लगातार हवाई और जमीनी अभियान चलाया जा रहा है। पड़ोसी क्षेत्र में भी दो स्थानों पर आग लगी थी जिस पर काबू पा लिया गया है लेकिन प्रभावित इलाकों में कई जगह आग अब भी पूरी तरह नहीं बुझी है।