म.प्र.की लाड़ली बहनें गाय पालेंगी
भोपाल [ महामीडिया] म. प्र. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी पर गाय उपलब्ध कराने की नई योजना लाने पर विचार कर रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा देना है।इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं।