उज्जैन शहर में अब तक 295 मिलीमीटर बारिश

उज्जैन शहर में अब तक 295 मिलीमीटर बारिश

भोपाल [महा मीडिया] 

वर्षाकाल में मेघ इस बार उज्जैन शहर पर मेहरबान नजर आ रहा है। गुरुवार शाम हुई जोरदार बरसात ने एक ओर जहां शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं शिप्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। अच्छी बरसात से कालियादेह पैलेस के समीप स्थित प्रसिद्ध 52 कुंड का मनोहारी प्राकृतिक दृश्य भी जीवंत हो उठा। गुरुवार रात हुई अच्छी बरसात से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी रामघाट पर मंदिरों तक पहुंच गया है। इस सीजन में अब तक उज्जैन शहर में 295 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह पूरे सीजन की औसत 906 मिलीमीटर वर्षा का 30 प्रतिशत से अधिक है। वर्षाकाल के शुरुआती एक महीने में ही बारिश ने अपने कोटे का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। लगातार बारिश का असर मौसम पर भी दिखाई दिया है।

सम्बंधित ख़बरें