शहपुरा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर

शहपुरा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। लगातार बारिश से जनपद मुख्यालय शहपुरा में भी हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। शहर की पेयजल सप्लाई के लिए लगाई गई मुख्य पाइपलाइन भी तेज बहाव में बह गई है। इससे पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है। भारी जलभराव और बहाव के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। 

सम्बंधित ख़बरें