उज्जैन के कई मंदिर पानी में डूबे
भोपाल [महामीडिया]
लगातार भारी बारिश और मालवा क्षेत्र में पानी गिरने के कारण उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा नदी उफान पर है जिससे घाट के किनारे बने कई छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड लगाकर घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को रोक दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं को घाटों के किनारे जाने से रोका जा रहा है। नदी लगातार खतरे के निशान के आसपास बह रही है।