मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से
भोपाल [ महामीडिया] रिजर्व बैंक आज से शुक्रवार तक अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक करेगा। गर्वनर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली छह सदस्यीय समिति का फैसला शुक्रवार को घोषित किया जाएगा।केन्द्रीय बैंक इसके बजाय तरलता प्रबंधन, मुद्रा संबंधी जोखिमों से निपटने, और बॉन्ड बाजारों की स्थिरता पर ध्यान क्रेन्द्रित कर सकता है। रिजर्व बैंक 125 आधार अंकों की रेपो दर में कटौती करके इसे पहले ही 5.25 प्रतिशत पर ला चुका है। लेकिन फरवरी महीने में दोबारा कटौती करने की उम्मीद नहीं है।