महाकाल मंदिर में ऑनलाइन दान की सुविधा

महाकाल मंदिर में ऑनलाइन दान की सुविधा

भोपाल [ महामीडिया] महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान अब ऑनलाइन किया जा सकेगा। दान देने वाले भक्तों को भोग आरती में भगवान महाकाल को भोग लगाने का अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था संभवतः अगले सोमवार से शुरू हो सकती है। अन्न क्षेत्र पूरी तरह दान से संचालित होता है। यहां रोजाना दो शिफ्ट में करीब 9 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। अधिक से अधिक भक्तों को जोड़ने के लिए दान प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। दोनों समय की भोजन प्रसादी के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए, एक समय के लिए 51 हजार रुपए और मीठे प्रसाद के लिए 21 हजार रुपए दान निर्धारित है।

सम्बंधित ख़बरें