उत्तराखंड में बेमौसम बारिश और बर्फबारी
भोपाल [ महामीडिया]उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है वहीं यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। देहरादून में तापमान में 6° की गिरावट हुई है।