चांदी की कीमतों में आज साढ़े पांच हजार की गिरावट

चांदी की कीमतों में आज साढ़े पांच हजार की गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] 

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई भारी बिकवाली के कारण आज चांदी की कीमतों में 5,800 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। आज  बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सोना 1% से ज्यादा और चांदी 2% से ज्यादा टूट गई है। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,578 रुपये टूटकर 1,40,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यानी इसमें 1.11% की गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोने ने 1,40,810 रुपये का निचला स्तर और 1,41,634 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।MCX पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 5,505 रुपये टूटकर 2,23,058 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। इसमें 2.41% की गिरावट आई है। आज के कारोबार में चांदी ने 2,22,901 रुपये का निचला स्तर और 2,25,000 रुपये का ऊपरी स्तर बनाया है।

सम्बंधित ख़बरें