म.प्र.के प्रति कृषक परिवार पर औसत ऋण चौहत्तर हज़ार के पार

म.प्र.के प्रति कृषक परिवार पर औसत ऋण चौहत्तर हज़ार के पार

भोपाल [महामीडिया] देश के अन्नदाता की आर्थिक स्थिति पर संसद में पेश की गई ताजा रिपोर्ट में म.प्र. के किसानों की मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। म.प्र. के प्रति कृषक परिवार पर औसत बकाया ऋण ₹74,420 है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत (₹74,121) के लगभग बराबर है लेकिन दक्षिण भारत और पड़ोसी राज्य राजस्थान के मुकाबले यहां के किसान कम कर्जदार हैं। आंकड़ों का विश्लेषण करें तो म.प्र. में किसानों की स्थिति कर्ज के मामले में कई राज्यों से बेहतर है। जहां पड़ोसी राज्य राजस्थान में प्रति किसान परिवार कर्ज का बोझ ₹1,13,865 है वहीं मध्य प्रदेश में यह ₹74,420 पर टिका है। हालांकि छोटे राज्यों की तुलना में म.प्र.के  किसानों पर कर्ज का दबाव अधिक है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें