पचमढ़ी के चौरागढ़ मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार

पचमढ़ी के चौरागढ़ मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार

पचमढ़ी [महामीडिया] पचमढ़ी इन दिनों पूरी तरह भगवान शिव की भक्ति में डूबी हुई है। 6 फरवरी से शुरू हुए महाशिवरात्रि मेले में रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार तक लाखों श्रद्धालु चौरागढ़ मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।चौरागढ़ की खड़ी और पथरीली चढ़ाई को पार करते हुए श्रद्धालु अपने कंधों पर भारी त्रिशूल लेकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं।मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि दिन ही नहीं, बल्कि देर रात तक भी भक्तों की कतार शिखर मंदिर तक बनी हुई है। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें