फ्रांस में 89 नाबालिग बच्चों का शोषण उजागर

फ्रांस में 89 नाबालिग बच्चों का शोषण उजागर

भोपाल  [महामीडिया] फ्रांस में एक 79 साल के रिटायर्ड शिक्षक पर 1960 के दशक से 2022 तक 89 नाबालिगों के साथ  शोषण का आरोप लगा है। फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में अभियोजक एटिएन मंटो ने  इस केस को सार्वजनिक करते हुए पीड़ितों से आगे आने की अपील की। आरोपी का नाम जैक लेवुग्ल है। अभियोजक के अनुसार जैक लेवुग्ल ने 1967 से 2022 के बीच भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, कोलंबिया और फ्रांस में नाबालिगों के साथ यौन अपराध किए।वह फ्रेंच भाषा के शिक्षक और गुफा अध्ययन (स्पेलियोलॉजी) के ट्रेनर के रूप में काम करता था। वह हर जगह जाकर युवाओं से मिलता था और उनके साथ यौन संबंध बनाता था।पीड़ितों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई गई है। वह 2024 में आरोप तय होने के बाद से हिरासत में है।

सम्बंधित ख़बरें