कल बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
भोपाल [महा मीडिया ] कल 12 फरवरी को देशभर के बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।श्रमिकों ने नई नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की घोषणा की है । बैंक शाखाओं में कामकाज रुक सकता है। रिजर्व बैंक ने कल कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं घोषित की है फिर भी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस हड़ताल का सबसे बड़ा मुद्दा सरकार द्वारा लाए जा रहे चार नए श्रम कानून हैं। यूनियनों का कहना है कि ये नए ‘लेबर कोड’ मौजूदा 29 श्रम कानूनों को खत्म कर देंगे और कर्मचारियों के अधिकारों को कम कर देंगे।