नवीनतम
विवादित मामले में पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी
भोपाल [महामीडिया ] दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस नोटिस के जरिए कई सवाल पूछे गए हैं। साथ ही सवालों के जवाब भी मांगे गए हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के कंटेंट लीक होने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस जांच कर रही है कि बिना अनुमति के कंटेंट कैसे लीक हुआ, खासकर जब पीडीएफ प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं। राहुल गांधी के पास कंटेंट होने की बात भी जांच के दायरे में है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।