वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर की जांच होगी

वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर की जांच होगी

भोपाल [ महामीडिया] केंद्र सरकार वॉट्सएप के नए यूजरनेम फीचर की जांच करेगी। इस फीचर से पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का खतरा काफी बढ़ सकता है।पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग एप में मोबाइल नंबर बताए बिना चैट करने वाला फीचर लॉन्च किया था। इसमें लोग सिर्फ यूजरनेम के जरिए किसी नए व्यक्ति से चैट कर सकते हैं। सरकार वॉट्सएप के इस अपकमिंग यूजरनेम फीचर की बारीकी से जांच करेगी। चिंता इस बात को लेकर है कि जब यूजर्स को फोन नंबर छुपाने की आजादी मिल जाएगी तो जालसाजों के लिए किसी दूसरे के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को धोखा देना आसान हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें