वाराणसी में पांच मस्जिदें तोड़ने का कार्य जारी

वाराणसी में पांच मस्जिदें तोड़ने का कार्य जारी

भोपाल [ महामीडिया] वाराणसी के दालमंडी में आज बुधवार सुबह 7:30 बजे से पांच मस्जिदें तोड़ी जा रहीं हैं। दोपहर 3 बजे तक करीब 30-40 प्रतिशत हिस्सा तोड़ा जा चुका है। एक मस्जिद की करीब 20 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया गया है। करीब 200 मजदूर हथौड़ों से ध्वस्तीकरण में जुटे हैं। प्रशासन ने दालमंडी जाने वाले रास्ते को टीन शेड लगाकर बंद कर दिया है।मौके पर सुरक्षा के लिए करीब 1860 जवान तैनात हैं।  यह कार्रवाई दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है।चौड़ीकरण परियोजना की जद में कुल छह मस्जिदें आई हैं। इनमें से पांच मस्जिदों के प्रबंधन ने पहले ही ध्वस्तीकरण के लिए सहमति दे दी थी, जबकि एक मस्जिद को लेकर सहमति नहीं बन सकी। मुहर्रम समाप्त होने के बाद बुधवार को इन्हीं पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने मीडिया को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने से भी रोक दिया है।दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत 181 मकानों और छह मस्जिदों को हटाया जाना है। अब तक 162 मकानों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से 80 मकानों को पूरी तरह जमींदोज किया जा चुका है।

सम्बंधित ख़बरें