अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट में छंटनी
भोपाल [महामीडिया] अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की। इस फैसले से अखबार का इंटरनेशनल डेस्क और स्पोर्ट्स डेस्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कंपनी ने न केवल अपनी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग को कम कर दिया है बल्कि अपनी मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है । इस छंटनी में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मामलों के कॉलमिस्ट ईशान थरूर भी शामिल हैं। ईशान थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे हैं।वॉशिंगटन पोस्ट और इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है ।