सोनालिका गोल्ड सीरीज़’ ट्रैक्टर लॉन्च

सोनालिका गोल्ड सीरीज़’ ट्रैक्टर लॉन्च

भोपाल [महामीडिया] सोनालिका ट्रैक्टर्स ने भारत में अपने संचालन के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई सोनालिका गोल्ड सीरीज़ ट्रैक्टर रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज़ के अंतर्गत कंपनी ने दो नए ट्रैक्टर मॉडल—गोल्ड DI 745 III और गोल्ड DI 55 III—पेश किए हैं।गोल्ड सीरीज़ को वर्तमान और भविष्य की कृषि यांत्रिकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इन ट्रैक्टरों की डिजाइन और इंजीनियरिंग भारत की विभिन्न मिट्टी और फसल प्रणालियों में उपयोग को ध्यान में रखकर की गई है। इस अवसर पर इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में कंपनी ने किसानों से मिले अनुभवों के आधार पर अपने उत्पादों का विकास किया है। उन्होंने बताया कि गोल्ड सीरीज़ में इंजन क्षमता, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक सिस्टम को मौजूदा कृषि यंत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें