भोपाल में आनंद नगर के 40 साल पुराने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला
भोपाल [महामीडिया] भोपाल के आनंद नगर तिराहे के पास से 3 मंदिर, वार्ड ऑफिस, पुलिस चौकी और सार्वजनिक शौचालय हटाने की कार्रवाई अगले हफ्ते होगी। 3 में से 2 मंदिर पूरे और एक आधा हटाया जाएगा।इस चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे की कई दुकानें और पक्के निर्माण हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को खास तौर पर आनंद नगर तिराहे पर यह कार्रवाई की गई। इस सिक्स लेन रोड के साथ ही आनंद नगर में फ्लाईओवर भी बनेगा।फ्लाईओवर बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ की दुकानें हटाई जा रही हैं ताकि काम में कोई रुकावट न आए। कुल 146 दुकानों में से अधिकांश शुक्रवार को हटा दी गईं। शनिवार को तीनों मंदिरों को शिफ्ट करने का काम होगा।साथ ही नगर निगम का वार्ड ऑफिस, पुलिस चौकी और शौचालय भी हटाए जाएंगे।