बर्फबारी के कारण बंद आदि कैलाश मार्ग खुला

बर्फबारी के कारण बंद आदि कैलाश मार्ग खुला

भोपाल [महामीडिया] सीमा सड़क संगठन ने पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में बर्फबारी के कारण बंद हुए आदि कैलाश मार्ग को कुटी तक खोल दिया है। यह मार्ग गुंजी से आदि कैलाश (ज्योलिंगकांग) तक 36 किलोमीटर लंबा हैजिसमें से कुटी तक का 20 किलोमीटर का हिस्सा अब वाहनों के लिए खुल गया है । सड़क खुलने के बाद यात्री और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। दारमा सड़क अभी नहीं खुल पाई है। इस कारण स्थानीय ग्रामीण और पंचाचूली गए पर्यटक फंसे हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें