ब्रिटेन में सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक को बच्चों के शोषण मामले में 23 साल की सजा

ब्रिटेन में सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक को बच्चों के शोषण मामले में 23 साल की सजा

भोपाल [महामीडिया] ब्रिटेन में बच्चों के शोषण के एक गंभीर मामले में 76 साल के रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर जॉन रुबेन को 23 साल 10 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने समर कैंप में बच्चों को दी जाने वाली कैंडी में नशीली दवाएं मिलाकर उनका  शोषण किया।यह मामला पिछले साल जुलाई का है जब इंग्लैंड के एक समर कैंप से जुड़े 8 से 11 साल के 8 बच्चों और एक वयस्क को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जांच के बाद पुलिस ने रुबेन को गिरफ्तार किया था।जॉन रुबेन ने नवंबर में कोर्ट में 17 मामलों में दोष स्वीकार किया था। इनमें 13 साल से कम उम्र के दो बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न और 8 बच्चों के साथ क्रूरता के आरोप शामिल थे ।

सम्बंधित ख़बरें