30 साल पुराने केस में पप्पू यादव गिरफ्तार

30 साल पुराने केस में पप्पू यादव गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी करीब 30 साल पुराने एक मामले में हुई है जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के आरोप शामिल हैं। पप्पू यादव को राजधानी पटना में उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल जांच के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

सम्बंधित ख़बरें