सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाने के लिए न्यूनतम पेंशन बढ़ाना होगा
मुंबई [महामीडिया] कर्मचारी भविष्य निधि संगठन न्यूनतम फ्लोर वेज तय करने और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के मामले पर जल्द ही निर्णय लेगा। हाल की बैठकों में इन मुद्दों को उठाया गया था। अब केंद्र सरकार इन मामलों की जांच करेगी और श्रमिकों के हित में निर्णय लेगी। वर्तमान में ईपीएफओ की वेतन सीमा 15,000 रुपये जबकि ईएसआईसी के लिए यह 21,000 रुपये प्रति माह है। इस बीच ईपीएस के लिए न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये प्रति माह है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 2025 में भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 64.3 प्रतिशत हो गया है जो एक दशक पहले 19 प्रतिशत था। यदि भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाना है न्यूनतम पेंशन को बढ़ाना होगा