सीधी, सतना और कटनी में नौ स्थानों पर जीएसटी की छापामारी
भोपाल [महामीडिया] जीएसटी आयुक्तालय जबलपुर ने टैक्स चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एंटी इवेजन टीम ने सीधी, सतना और कटनी जिलों में नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। जानकारी मिली थी कि इन क्षेत्रों में कई ऐसी फर्में पंजीकृत हैं जो केवल कागजों पर चल रही हैं और इनका उपयोग कोयले की फर्जी बिलिंग कर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।