रीवा-मनगवां राजमार्ग सड़क हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] रीवा-मनगवां हाईवे पर आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के कोष्टा गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑडी कार की रफ्तार बेहद तेज थी अनुमानतः 180 से 190 किमी प्रति घंटा रही थी। कार रीवा से मनगवां की ओर जा रही थी। बाइक सवारों ने सड़क क्रॉस करने की कोशिश की या मोड़ लिया, पीछे से आ रही ऑडी ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे।