पाकिस्तान के आत्मघाती हमले के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
भोपाल [महामीडिया] पाकिस्तान के आत्मघाती हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं । इसमें दो भाई और एक महिला शामिल है। यह तीनों लोग शुक्रवार को इस्लामाबाद के एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस हमले में 31 लोग मारे गए थे और 169 अन्य घायल हो गए थे। आत्मघाती हमलावर ने खदीजा अल-कुबरा मस्जिद (इमामबाड़ा) में खुद को उड़ा लिया था। इन तीनों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां इस हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी हुई हैं। उनके पास से मिले पहचान पत्र से हमलावर की पहचान यासिर के रूप में हुई है। आधिकारिक रिकॉर्ड से पता चलता है कि हमलावर का स्थायी पता अब्बास कॉलोनी, शिरो जंगी, चरसड्डा रोड, पेशावर था, जबकि उसका अस्थायी घर गंज मोहल्ला काजियान, पेशावर में था ।