स्टेट बैंक के शुद्ध लाभांश में तेरह प्रतिशत की वृद्धि

स्टेट बैंक के शुद्ध लाभांश में तेरह प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] स्टेट बैंक ने आज शनिवार को जारी वित्तीय वर्ष 2026 के लाभांश में 13.06% की बढ़त दर्ज की है। इस दौरान बैंक का लाभ ₹21,317 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹18,853 करोड़ था। सितंबर 2025 की तिमाही में बैंक का लाभ ₹21,137 करोड़ था। एकल आधार पर देखें तो बैंक ने दिसंबर क्वार्टर में अपने नेट प्रॉफिट में 24.48% की छलांग लगाई है । इस तिमाही का मुनाफा ₹21,028 करोड़ रहा जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। बैंक की कुल आय  बढ़कर ₹1,40,915 करोड़ हुई जबकि पिछले साल यह ₹1,28,467 करोड़ थी। वहीं कुल खर्च भी बढ़कर ₹1,08,052 करोड़ हुए जो पिछले साल की की तुलना में अधिक है। बैंक का यह प्रदर्शन बैंकिंग क्षेत्र में मजबूत स्थिरता और बढ़ते लाभ को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें