पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया

कोलंबो [महामीडिया] पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार को नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में पाकिस्तान ने 148 रन का टारगेट चेज करने में 7 विकेट गंवा दिए। टीम ने 20वें ओवर में जीत हासिल की। फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्होंने चौका मारकर जीत दिलाई। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए। वे 3 रन से फिफ्टी चूक गए। सईम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त को 2-2 विकेट मिले। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।

सम्बंधित ख़बरें