दक्षिण प्रशांत महासागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [महामीडिया] आज फिर सिक्किम में भूकंप के झटके लगे हैं। सिक्किम में बुधवार सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र नामची था। नामची में कल भी भूकंप के कई तेज झटके लगे थे। आज का सबसे तेज भूकंप हिंद महासागर में देखने को मिला है जहां भूकंप की तीव्रता 6.0 थी।आज बुधवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 515 किमी की गहराई में आया। दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप बेल्ट, सर्कम-पासिफिक सिसमिक बेल्ट, प्रशांत महासागर की परिधि के साथ पाया जाता है जहाँ हमारे ग्रह के लगभग 81 प्रतिशत सबसे बड़े भूकंप होते हैं। इसे 'रिंग ऑफ फायर' का उपनाम मिला है । भारत के अलावा म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। म्यांमार में रात साढ़े 12 बजे आसपास भूकंप आया।