शेयर बाजार आज गिरावट पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए। बाजार की शुरुआत भी सुस्ती के साथ हुई। फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला लेकिन आईटी शेयर में लगातार जारी दबाव से बाजार सपाट बंद हुआ।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 84,339 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। अंत में यह 40.28 अंक की गिरावट लेकर 84,233.64 पर बंद हुआ।इसी तरह निफ्टी भी हरे निशान में खुला और खुलने के कुछ ही देर में 26 हजार के लेवल के पार चला गया। लेकिन बाद में उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड करता रहा और 18.70 अंककी मामूली बढ़त लेकर 25,953.85 पर बंद हुआ।