म.प्र.की महिलाओं को सौगात 14 फरवरी को

म.प्र.की महिलाओं को सौगात 14 फरवरी को

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.की महिलाओं के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये की सौगात आने वाली है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। मुख्यमंत्री  मोहन यादव 14 फरवरी को खंडवा जिले में होने वाले कार्यक्रम से 33वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस बार कार्यक्रम खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित होगा। लाडली बहना योजना के अलावा पंधाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उदघाटन भी मुख्यमंत्री करने वाले हैं। इस बीच लाडली बहना योजना से करीब 1 लाख से ज्यादा नाम कम हो चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें