आंध्र प्रदेश की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान होगा

आंध्र प्रदेश की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान होगा

भोपाल [महामीडिया] आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायडू ने आंध्र प्रदेश के किसानों की आवश्यकताओं, फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन तथा कृषि-आधारित उद्योगों के विस्तार से जुड़े विषय केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। केंद्रीय मंत्री  चौहान ने राज्य की प्राथमिकताओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आंध्र प्रदेश की कृषि संबंधी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के साथ समन्वय बढ़ाकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

सम्बंधित ख़बरें