भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनकर तैयार

भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनकर तैयार

भोपाल [महामीडिया] असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोड़ने वाला पहला 6-लेन वाला सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल बनकर तैयार है। यह पुल न केवल असम बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत का सबसे लंबा  भूकंपरोधी पुल होगा। पुल को भूकंप-रोधी तकनीक से डिजाइन किया गया है और इसकी अनुमानित उम्र 100 वर्ष है। असम का यह क्षेत्र भूकंप जोन-6 में आता है ऐसे में पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया है जो भूकंप के झटकों को सहन कर उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है।भूकंपरोधी पुल गर्डर और केबल दोनों तकनीक पर आधारित होता है। इससे पारंपरिक पुलों की तुलना में ज्यादा मजबूत और किफायती भी होता है। पुल का निर्माण कार्य करीब 99% पूरा हो गया है। संभावना है कि इसी महीने इसका उद्धाटन होगा ।

सम्बंधित ख़बरें