सोना और चांदी की कीमतें दो दिन की बढ़त के बाद आज फिर गिरावट पर

सोना और चांदी की कीमतें दो दिन की बढ़त के बाद आज फिर गिरावट पर

भोपाल [ महामीडिया] सोना और चांदी की कीमतें लगातार दो दिन की बढ़त के बाद आज 11 फरवरी को गिरावट है। चांदी की कीमत एक हजार रुपए गिरकर 2.58 लाख रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.59 लाख रुपए किलो थी। चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई से 1.28 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है। 29 जनवरी को चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी।वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 142 रुपए घटकर 1.56 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले 10 फरवरी को इसके दाम 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थे। सोना भी अपने ऑल टाइम से 20 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। इसकी कीमत भी 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपए के अपने सबसे ऊपरी स्तर पर थी।

सम्बंधित ख़बरें