भोजशाला मामले की सुनवाई आज फिर हाई कोर्ट में
भोपाल [ महामीडिया] धार स्थित भोजशाला का धार्मिक स्वरूप निर्धारित करने के लिए हाई कोर्ट में चल रही याचिकाओं में आज बुधवार से फिर सुनवाई शुरू होगी। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगलपीठ बुधवार दोपहर 2.30 बजे से सुनवाई करेगी।