10वीं बोर्ड परीक्षा में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने टॉप किया

10वीं बोर्ड परीक्षा में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने टॉप किया

भोपाल [ महामीडिया] मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें कुल परिणाम 73.42% रहा। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की। रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। इस वर्ष परिणाम तय समय से लगभग तीन सप्ताह पहले जारी हुआ  वर्ष 2025 में 10वीं का परिणाम 6 मई को आया था जबकि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया पहले पूरी होने के कारण नतीजे जल्द घोषित किए गए। मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 73.42% रहा। छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। मेरिट में 378 छात्र शामिल हुए। अनूपपुर 98.8% के साथ अव्वल रहा, जबकि पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 अंक लेकर टॉपर बनीं।

सम्बंधित ख़बरें