सोने की कीमतों मे गिरावट,चांदी में तेजी
भोपाल [ महामीडिया]
कारोबार की शुरुआत में आज बुधवार को सोने के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,750 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,55,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने की कीमत मे आज मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है।शुरुआती कारोबार में सोना 250 रुपये की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था चांदी में 2,800 रुपये से ज्यादा तेजी आई।