नवीनतम
भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया
भोपाल [ महामीडिया] आज 15 अप्रैल को घोषित एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में भोपाल की कुमारी खुशी राय (शासकीय सुभाष स्कूल, शिवाजी नगर) और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने शानदार सफलता हासिल की है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 12वीं बोर्ड का इस बार पासिंग पर्सेंटेज 76.01 रहा है जो अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सीएम ने बताया कि पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।